सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- डुमरी कटसरी। प्रखंड क्षेत्र में चल रहे नर्सिंग होम की जांच पड़ताल शुक्रवार को की गई। बीडीओ अरूण कुमार सिंह एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार की टीम ने जहांगीरपुर चौक स्थित ए हुसैन नर्सिंग होम पर औचक छापा मारा। इस दौरान नर्सिंग होम एक नर्स थी लेकिन डाक्टर फरार। जांच टीम ने अस्पताल का जायजा लिया एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उसे सील कर दिया। वहीं भोडहां गांव के समीप स्थित नर्सिंग होम पर भी छापामारा गया,लेकिन वह बंद था। साथ ही नर्सिंग होम संबंधित बोर्ड भी हटा दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.