नर्सिंग होम के पास विवाद, डॉक्टर का सिर फोड़ा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 29 -- कायमगंज, संवाददाता।क्षेत्र के गढ़ी नूर खां बाईपास रोड स्थित एक नर्सिंग होम के पास गली में हुए विवाद में हमलावरों ने एक डॉक्टर पर हमला कर सिर फोड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शमसाबाद कुईयांखेड़ा गांव निवासी डा. चंद्रमौली गंगवार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 28 मई को दोपहर करीब डेढ़ बजे गढ़ी नूर खां निवासी सैफी व जमील पेंटर के दो पुत्र आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। घायल के अनुसार हमले में उनके सिर में खुली चोट आई। आरोप है कि हमलावरों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने घायल डॉक्टर को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.