पटना, अप्रैल 1 -- कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित न्यू कुमार नर्सिंग होम के ऊपर चौथे तल पर बुधवार की दोपहर आग लग गई, इससे वहां हड़कंप मच गया। आग एसी में शार्ट सर्किट से आवासीय कमरे में लगी थी। इससे दो कमरे में रखे फर्नीचर व अन्य सामान जल गए। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना के बाद दमकल की चार गाड़ियों ने आधा घंटे में आग को बुझाया। कंकड़बाग अग्निशमन केंद्र प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय पर काबू पा लिया गया। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित भवन के भूतल पर न्यू कुमार नर्सिंग होम मौजूद है। इसके ऊपर चौथे तल का प्रयोग रहने के लिए किया जाता है। बताया जाता है कि चौथी मंजिल पर डाक्टरों का निवास है। एक कमरे में मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे एसी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। एसी का जलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.