रामपुर, मई 2 -- नौ अप्रैल को शहजादनगर थाना क्षेत्र के बारा मिलक में छापेमारी कर स्वास्थ्य विभाग ने एक अवैध नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया था। यहां ऊपर अस्पताल चल रहा था और नीचे बेसमेंट में अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। इस मामले में संचालक पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। अब स्वास्थ्य विभाग पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कोर्ट में केस की तैयारी कर रहा है। सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने यह जानकारी दी। जानकारी देते हुए सीएमओ दीपा सिंह ने बताया कि छह महीनों में 35 अस्पताल, क्लीनिक और जांच केंद्रों को बंद कराया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले छह महीनों में करीब 25 संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं के चलते 10 अन्य जगहों पर भी कार्रवाई की गई, जिसके बाद कुल संख्या 35 तक पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.