मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र स्थित विनायक अल्ट्रासाउंड में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को छापेमारी की। कई मरीज आशा के साथ अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे थे। इस पर डॉक्टर चौधरी ने आशा को कड़ी फटकार लगाई तथा कार्रवाई की चेतावनी दी। उसके बाद मां दुर्गा नर्सिंग होम, भारत चाइल्ड केयर, राज चाइल्ड केयर, मां तारा नर्सिंग होम, माही नर्सिंग होम, माही हेल्थ केयर सहित एक दर्जन नर्सिंग होम की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय कुमार चौधरी ने बताया कि कई नर्सिंग होम में फायर सेफ्टी की व्यवस्था नहीं है। कुछ के पास प्रदूषण का कागजात उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें- नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी मेडिकेल वेस्ट का पेपर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सभी नर्सिंग होम या अल्ट्रासाउंड से 24 घंटे के...