बलिया, मार्च 21 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होमों और अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की जांच और कार्रवाई के लिए डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने तहसील स्तर पर जांच टीमें गठित की है। यह टीमें 24 मार्च से पांच दिन तक विशेष अभियान चलाकर छानबीन करेगी।पिछले दिनों जिले में निरीक्षण के लिए आए मंडलायुक्त ने जिले में अवैध नर्सिंग होमों में लगातार हो रही घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए 15 दिनों के अंदर इनकी जांच कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद से प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। नर्सिंग होमों और अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की जांच के लिए डीएम ने तहसील स्तर पर टीम गठित की है। 24 से 28 मार्च तक अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित केन्द्रों पर कार्रवाई की जाएगी।जांच टीम में सदर तहसील में एसडीएम व सीओ के अलावा एसीएमओ डा. योगेन्...