नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा : डा. स्वतंत्र सिंह
गाजीपुर, मई 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। सरकारी सहित निजी अस्पतालों में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली नर्सिंग कर्मियों के मनोबल को बढ़ाना तथा समाज में उनके सेवा भाव और समर्पण को सम्मान देना रहा। कार्यक्रमों में नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। शहर के शास्त्री नगर चौराहा स्थित मॉ कवलपति अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. स्वतंत्र सिंह ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है। नर्सें केवल मरीजों की देखभाल करने वाली कर्मचारी नहीं, बल्कि मरीजों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुधार की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यह भी पढ़ें- नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ : डॉ.अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.