अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़। नेशनल नियोनेटलॉजी फोरम के तहत रविवार को जिला महिला अस्पताल में राष्ट्रीय नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इसमें नर्सिंग स्टाफ का प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण किया गया। सीएमएस डॉ. मोहम्मद तैयर, मेडिकल कॉजेज में पीडियाट्रिक विभाग के एचओडी प्रो. उजमा फिरदौस, डॉ. इरज, डॉ. गुलनाज, डॉ. आशीष माहेश्वरी व डॉ. आस्था द्वारा 37 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र दिए गए। अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर पिंकी सिंह, गौरव प्रभाकर, शाहजहां, अंजुम, आशीष दयाल आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नवजात की सुरक्षा को लेकर दिया प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- 150 प्रतिभागियों को नवजात के पुनर्जीवन का प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- तकनीक से गर्भाशय बचाने के बताए तरीके

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...