गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ का आंदोलन शनिवार को तीसरे दिन भी जोर-शोर से जारी रहा। नर्सों ने जुलूस निकालकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उनके समर्थन में लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और क्लर्क भी सड़कों पर उतर आए। इस बीच कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को फौरन ड्यूटी पर लौटने का अल्टीमेटम दे दिया है। प्राचार्य ने आउटसोर्सिंग कंपनियों के संचालकों को कड़ा पत्र लिखकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।यह विवाद गुरुवार को ट्रामा सेंटर में मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर द्वारा एक नर्स की कथित पिटाई से शुरू हुआ। घटना के बाद नर्सिंग स्टाफ ने आंदोलन शुरू कर दिया। नर्सों का आरोप है कि इंटर्न डॉक्टर ने बिना किसी उकसावे के नर्स पर हाथ उठाया, जिससे ...