प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर जीएनएम नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्य, शिक्षिकाओं और छात्राओं ने उत्साह से रक्तदान किया। प्रधानाचार्य जय कुमारी जायसवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति के रक्तदान से चार लोगों को जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को रक्तदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. रवि रानी मिश्रा और डॉ. देवेंद्र ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भेंट किया। स्वाति शर्मा, रुचि सिंह, परामर्शदाता विनोद कुमार तिवारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...