हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। शहजादे सिंह मेमोरियल सोसाइटी हरदोई द्वारा संचालित एस.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग मन्ना पुरवा में अग्निशमन विभाग ने फायर मॉकड्रिल की। इस दौरान छात्र-छात्राओं व स्टाफ को आग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के तरीके बताए गए। अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव, सुशील कुमार सिंह व उनकी टीम ने संभावित आग लगने की स्थिति से निपटने का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय सतर्कता और त्वरित निर्णय लेना बेहद जरूरी होता है। मॉकड्रिल के दौरान टीम ने अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की विधि समझाई और आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकास मार्गों की जानकारी दी। साथ ही गैस सिलेंडर, विद्युत उपकरणों और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं के सुरक्षित इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया। संस्थान प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.