पटना, अप्रैल 1 -- राज्य में नर्सिंग संस्थानों को मान्यता देने की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। संस्थानों से आवेदन लेने से लेकर उन्हें मान्यता देने तक के कार्य अब ऑनलाइन होंगे। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। ऊर्जा ऑडिटोरियम के सभागार में बुधवार को इसको लेकर कार्यशाला हुई। इस मौके पर सांकेतिक रूप से पांच नर्सिंग संस्थानों को नई व्यवस्था के तहत मान्यता भी दी गई। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग संस्थानों में गुणवत्ता बढ़ाने और उन्हें मान्यता देने में पारदर्शिता लाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। मानक पर खरा नहीं उतरने वाले संस्थानों की मान्यता रद्द भी होगी। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस व्यवस्था से संस्थ...