सीवान, अप्रैल 3 -- दरौंदा। जिले के दरौंदा प्रखंड के धनौती स्थित दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज एवं दक्ष स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड हॉस्पिटल को नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पटना में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निदेशक डॉ. जितेश कुमार सिंह ने कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान सत्र 2025-26 में निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया। बताया गया कि भारतीय उपचर्या परिषद, नई दिल्ली द्वारा संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशिक्षण व्यवस्था और आधारभूत संरचना का मूल्यांकन करने के बाद यह सम्मान दिया गया। ट्यूटर नीरज कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...