हापुड़, अगस्त 21 -- इंद्रप्रस्थ नर्सिंग कॉलेज हापुड़ में जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय केरियर के अवसर विषय पर विशेष सेमीनार का आयोजन हुआ। सेमीनार का उद्देश्य जीएनएम, एएनएम एवं बीएसएन नर्सिंग विद्यार्थियों को जर्मनी में रोजगार की संभावनाओं, आवश्यक प्रक्रिया, वीजा एवं बेहतर करियर अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. विकास अग्रवाल एवं दीपक बाबू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नर्सिंग क्षेत्र में बढ़ते वैश्विक अवसरों एवं जर्मनी में उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। डायरेक्टर जगबीर सिंह ने जर्मनी में नर्सिंग करियर के लाभ एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल इग्निस मैसी ने भी विद्यार्थियों को जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- यूपी-जापान हेल्थ...