रांची, मई 9 -- चान्हो, प्रतिनिधि। नर्सिंग कौशल कॉलेज चान्हो में शनिवार को आयोजित लैंप लाइटिंग और कैपिंग सेरेमनी कार्यक्रम में राज्य की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का संवेदनशील माध्यम है। कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान छात्राओं ने नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि यहां अध्ययन करने वाली अधिकांश छात्राएं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आती हैं और सेवा भावना के साथ आत्मनिर्भर बनने का सपना रखती हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में नर्सिंग छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति 15 से 17 हजार रुपये थी, जिसे वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर 65 हजार रुपये कर दिया है, जिससे ग्रामीण और गरीब परिवारों की बेटियों के लिए प्रोफेशनल शिक्षा आसान हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.