रांची, मई 13 -- मांडर,प्रतिनिधि। भारथी समूह शिक्षण संस्थान अंतर्गत सतीश कुमार सिन्हा स्मारक नर्सिंग महाविद्यालय और भारथी नर्सिंग महाविद्यालय, कंदरी में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का विषय 'नर्सें हमारा भविष्य, सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं' रखा गया। मुख्य अतिथि राजकुमार ने कहा कि नर्सिंग केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम है। उन्होंने फ्लोरेन्स नाईटेंगल के सेवा और सद्भावना के संदेश को अपनाने की बात कही। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्षा छवि सिन्हा, सचिव नितिन परासर, डॉ. दीपाली परासर, डॉ. उपेन्द्र उपाध्याय, प्राचार्या निहारिका श्रीवास्तव, उप-प्राचार्या अंजेला गाड़ी सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के योगदान को सराहा यह भी पढ़ें- नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि...