वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 2 -- लोहिया संस्थान में नर्सिंग भर्ती स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। स्क्रीनिंग परीक्षा में ओपन श्रेणीवार कट ऑफ जारी की गई है। कट ऑफ के दायरे में आने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए संस्थान में नर्सों की भर्ती की जा रही है। लगभग 665 पदों पर नर्सिंग की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। संस्थान के सीएमएस डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि 69.5 फीसदी कट ऑफ रही। ईडब्ल्यूएस श्रेणी का कट ऑफ 51 प्रतिशत रहा। ओबीसी श्रेणी में 62 प्रतिशत अंक पाने वालों को मौका दिया गया है। एससी की 48.5 और एसटी की 40 फीसदी रही। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल होने वालों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाएगा। स्क्रीनिंग परीक्षा सात सितंबर को देश भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.