देहरादून, अप्रैल 18 -- देहरादून। नर्सिंग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अंकित भट्ट ने नर्सिंग भर्तियों में अनुभव को प्राथमिकता देने की पुरजोर मांग की है। भट्ट ने कहा कि पूर्व में परिस्थितियों वश बिना अनुभव के भर्तियां की गईं, लेकिन अब स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के लिए अनुभव अनिवार्य होना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जब केंद्रीय संस्थानों में बिना अनुभव के आवेदन संभव नहीं है, तो राज्य में भी यही नियम लागू हो। इससे मरीजों का विश्वास और इलाज की गुणवत्ता दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से इस पर ठोस निर्णय लेने की उम्मीद जताई है। दूसरी ओर, वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर पिछले 135 दिनों से आंदोलनरत नर्सिंग एकता मंच के सदस्य अपनी मांगों को लेकर आज (रविवार) से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि सरकार और अफसरों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.