देहरादून, सितम्बर 25 -- देहरादून। नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया के दौरान सामने आए कथित लेन-देन और अनियमितताओं के मामले को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून शेखर चंद्र सुयाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मंच ने मामले में अब तक हुई कार्रवाई, विवेचना की प्रगति तथा प्रकरण में पकड़े गए लोगों से संबंधित जांच की स्थिति को स्पष्ट करने की मांग की। इस दौरान नवल पुंडीर, राजेन्द्र कुकरेती, भूपेंद्र प्रवेश रावत और जतिन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...