देहरादून, मार्च 25 -- देहरादून। उत्तराखंड प्रोफेशनल नर्सिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने नर्सिंग पदों पर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कराने के सरकार के फैसले की सराहना की और आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के जरिए भर्ती होने से फर्जी और बिना कक्षाएं (नॉन-अटेंडिंग) लिए डिग्री-डिप्लोमा हासिल करने वालों पर लगाम लगेगी। इससे राज्य के अस्पतालों को योग्य और काबिल नर्सिंग ऑफिसर मिल सकेंगे, जिससे मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवनी, आदित्य और शुभम उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...