नर्सिंग भर्ती परीक्षा की तिथि घोषणा पर बेरोजगार अभ्यार्थी निराश
देहरादून, जुलाई 5 -- देहरादून। नर्सिंग एकता मंच का वर्षवार भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रर्दशन 213वें दिन भी जारी रहा। रविवार को एकता विहार धरना स्थल पर प्रदर्शन के दौरान बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों ने कहा कि 13 मई को महानिदेशक स्वास्थ्य (डीजी हेल्थ) द्वारा नर्सिंग भर्ती को वर्षवार प्रक्रिया से संपन्न कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन आज तक उस प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसके विपरीत सरकार ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी, जिससे वर्षवार भर्ती की उम्मीद लगाए बैठे हजारों अभ्यर्थियों में निराशा और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। मंच ने सरकार से मांग की कि पहले वर्षवार भर्ती प्रस्ताव पर स्पष्ट निर्णय लिया जाए और सरकार यह बताए कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर उसकी अंतिम नीति क्या है। इस दौरान नवल पुंडीर, प्रवेश रावत, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.