नर्सिंग भर्ती : अनशन पर बैठी बेरोजगार प्रीति की तबीयत बिगड़ी
देहरादून, मई 10 -- देहरादून। उत्तराखंड में वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगारों में आक्रोश बना है। एकता विहार में चल रहे धरने का रविवार 157वां दिन था, आमरण अनशन का 22वां दिन था। अनशन पर बैठीं प्रीति धीमान की आठवें दिन तबीयत बिगड़ गई। भास्कर रावत का भी अनशन छठे दिन जारी रहा। प्रदेशभर से आए सैकड़ों नर्सिंग कर्मियों ने सरकार की सुस्ती पर सवाल उठाए और कहा कि यदि जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशव्यापी उग्र जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। धरने में नवल पुंडीर, राजेंद्र कुकरेती और प्रवेश रावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.