देहरादून, मई 31 -- देहरादून। उत्तराखण्ड प्रोफेशनल नर्सिंग एसोसिएशन ने सरकार से 15 जून तक नर्सिंग परीक्षा की तिथि घोषित करने की सख्त मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण चौहान और उपाध्यक्ष ज्योति रावत ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक तिथि का ऐलान नहीं हुआ, तो प्रदेश के हजारों छात्र उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। वर्तमान में 18,000 से अधिक युवा इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एसोसिएशन ने सिस्टम की दोहरी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ होमगार्ड भर्ती में युवा परीक्षा की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते बिना परीक्षा के नर्सिंग भर्ती चाहते हैं। राज्य में ऐसी दोहरी नीति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...