देहरादून, अप्रैल 23 -- देहरादून। उत्तराखंड में वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर 'नर्सिंग एकता मंच' का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। धरने के 140वें दिन भी सरकार के रुख में कोई बदलाव न देख नर्सिंगकर्मियों का आक्रोश चरम पर है। एकता मंच की प्रदेश प्रवक्ता स्तुति सती के आमरण अनशन का आज पांचवां दिन है, जबकि विमला, शिरा बंधानी, राजेश शर्मा और कविता पुंडीर भी क्रमिक रूप से अनशन पर डटे हुए हैं। आंदोलनकारियों का स्पष्ट कहना है कि सरकार उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज कर योग्य अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। अनशनकारियों ने संकल्प दोहराया है कि जब तक शरीर में जान है और सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, यह सत्याग्रह जारी रहेगा। समाधान न होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.