देहरादून, अप्रैल 16 -- देहरादून। नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में विसंगतियों और अपनी लंबित मांगों को लेकर पिछले 133 दिनों से एकता विहार में आंदोलनरत नर्सिंग एकता मंच का धैर्य अब जवाब दे गया है। गुरुवार को दून प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं, तो 19 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के सभी नर्सिंग अभ्यर्थी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना हक मांग रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है। यह भी पढ़ें- राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों को मिले चार रीडर उन्होंने अपनी प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि न...