देहरादून, अप्रैल 29 -- देहरादून। एकता विहार में नर्सिंग एकता मंच का वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर धरना बुधवार को 146वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन में पिछले 11 दिनों से महिलाएं भी मोर्चे पर मजबूती से डटी हुई हैं। धरना स्थल पर टिहरी गढ़वाल निवासी 40 वर्षीय शिरा बंधानी का अनशन 9वें दिन में प्रवेश कर गया है। उनकी तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिससे आंदोलनकारियों में गहरी चिंता है। वहीं, पौड़ी निवासी 33 वर्षीय प्रीति सिंह का अनशन भी दूसरे दिन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने सरकार पर लगातार अनदेखी का आरोप लगाते हुए भारी आक्रोश जताया है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक वर्षवार भर्ती की मांग पूरी नहीं होती, उनका यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...