देहरादून, मार्च 17 -- देहरादून। प्रदेश में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का धरना मंगलवार को 103वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से चल रहे इस शांतिपूर्ण आंदोलन पर सरकार की खामोशी से युवाओं में भारी आक्रोश है।अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबित बैचों के कारण हजारों योग्य युवा बेरोजगार हैं और कई ओवरएज होने की कगार पर हैं। उन्होंने सरकार से आईपीएचएस मानकों के आधार पर रिक्त पदों पर पूर्व की भांति नियमित वर्षवार भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। धरने में विकास पुंडीर, प्रवेश रावत, भास्कर, पवन, अखिलेश, सुभाष, पपेंद्र, सिरा बंधानी, अमन, भारती और अजीत सहित कई अभ्यर्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.