नर्सिंग बेरोजगारों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, हल्द्वानी में भी अब धरना
देहरादून, जून 21 -- उत्तराखंड में नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। एकता विहार धरनास्थल पर नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले चल रहा धरना रविवार को 199वें दिन भी जारी रहा। लंबे इंतजार के बावजूद भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने और हालिया कैबिनेट बैठक में भी कोई निर्णय न आने से अभ्यर्थियों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार के लिए एक माह का समय मांगा था, लेकिन समयसीमा पूरी होने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं की गई। मंच के पदाधिकारियों का आरोप है कि एक ओर सरकारी अस्पताल नर्सिंग स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं प्रशिक्षित नर्सिंग अभ्यर्थी वर्षों से रोजगार के इंतजार में सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- नर्सिंग बेरोजगारों ने दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.