देहरादून, मार्च 14 -- देहरादून। प्रदेश में वर्षवार नर्सिंग भर्ती बहाली की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का धरना शनिवार को 100वें दिन में प्रवेश कर गया। सौ दिन बीतने के बाद भी सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय न लिए जाने से हजारों प्रशिक्षित युवाओं में गहरा आक्रोश है। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबित बैचों को वर्षवार प्रणाली के तहत समायोजित न करने से उनका भविष्य अंधकार में है। गैरसैंण बजट सत्र से उम्मीदें टूटने के बाद आंदोलनकारियों ने अब आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है। धरना स्थल पर नवल पुंडीर, राजेंद्र कुकरेती और आरती व्यास सहित कई अभ्यर्थी मौजूद रहे। उनका स्पष्ट कहना है कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ, तो प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.