देहरादून, अप्रैल 5 -- देहरादून। नर्सिंग बेरोजगारों का वर्षवार भर्ती बहाली की मांग को लेकर धरना रविवार को 122वें दिन भी जारी रहा। बेरोजगारों का कहना है कि हजारों नर्सिंग अभ्यर्थी बेरोजगार हैं। कई युवा आयु सीमा पार करने की कगार पर हैं, जिससे उनका भविष्य अधर में है। उन्होंने मांग उठाई कि लंबित बैचों को वर्षवार प्रणाली से समायोजित कर रिक्त पद भरे जाएं और आईपीएचएस मानकों के अनुरूप नियमित भर्ती शुरू हो। कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से उन्होंने समाधान की उम्मीद जताई। धरने में नवल पुंडीर, प्रवेश, प्रेरणा, सुषमा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...