साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मंगलवार को जिला मुख्यालय से सटे शोभनपुरभट्ठा स्थित सूर्या नर्सिंग एजुकेशनल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर कॉलेज के निदेशक डॉ. विजय कुमार, उनकी धर्मपत्नी उमा रानी, सह निदेशक डॉ. सुमित कुमार, प्राचार्य बीके रेड्डी व सामाजिक कार्यकर्ता चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। यह भी पढ़ें- अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को किया सम्मानितकार्यक्रम में नर्सिंग पेशे की महत्ता मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने नर्सिंग पेशे को मानवता, सेवा और समर्पण का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्य...