बस्ती, मई 12 -- बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में सोमवार को नर्सेस दिवस की पूर्व संध्या पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार व उप प्राचार्य डॉ. अनिल यादव ने फीता काटकर किया। प्राचार्य ने बताया रक्तदान किसी जीवित व्यक्ति को दिया गया सबसे बड़ा दान है। उप प्राचार्य ने बताया रक्तदान के माध्यम से अनेक जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है। शिविर में 10 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान करने वालों में प्रद्युमन पांडेय, अंजली शुक्ला, पूनम यादव, गोविंद शुक्ल, मंजीत मोदनवाल, विवेकानंद मिश्रा, मो. फैज, राजकुमार मेहता, आशीष पांडेय आदि ने रक्तदान में भाग लिया। इस दौरान डॉ. स्वराज शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिन्हा, डॉ. सुमित कसौधन, अनिल जोगी, मोहन थापा, राजेश बरनवाल, गोविंद शुक्ला, प्रीती साहनी, सलोन...