सोनभद्र, मार्च 22 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की एक नर्सिंग छात्रा से छेड़खानी और जबरन शादी का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता रायपुर थाना निवासी ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री राबर्ट्सगंज स्थित एक नर्सिंग संस्थान में पढ़ाई करती है। 18 मार्च की सुबह ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक श्याम नारायण उसे अस्पताल छोड़ने के बहाने पार्क में ले गया और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़खानी की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।घटना के बाद से पीड़िता व उसका परिवार भयभीत है। राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि मामले में आटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.