लखनऊ, मई 25 -- मोहनलालगंज। कल्ली पूरब में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। परिजनों का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर बातचीत करने वाले दोस्त ने छात्रा का अपहरण किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। अमेठी जिले की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा पिछले 6 माह से मोहनलालगंज के कल्ली पूरब में पिता के पास रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। शनिवार की सुबह 11 बजे वह घर से गांव जाने के लिए निकली थी। जब वह देर शाम तक गांव नहीं पहुंची, तो परिजनों को चिंता हुई। रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। रविवार को पीड़िता के पिता ने मोहनलालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों को छानबीन के दौरान पता चला कि छात्रा इंस्टाग्राम पर किसी रफीक से बातचीत करती थ...