प्रयागराज, जनवरी 10 -- पूरामुफ्ती निवासी नर्सिंग की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर में ही शव फंदे से लटका मिला। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में घरवाले भी कुछ नहीं बता सके। बंतरवा पूरामुफ्ती निवासी शिवमूरत मुंडेरा मंडी में गाड़ी चलाते हैं। उनके एक बेटा और तीन बेटियों में दूसरे नंबर की 19 वर्षीय आकांक्षा एक निजी कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और बमरौली स्थित एक अस्पताल में नर्स का काम भी करती थी। शुक्रवार दोपहर वह घर में अकेली थी। मां-पिता काम पर और बहन-भाई कोचिंग गए थे। इसी दौरान उसने दुपट्टे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद मां आरती घर लौटीं तो उसे फंदे से लटका देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.