देवघर, मार्च 19 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बम्पास टाउन में किराये के मकान में रह रही एक नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामले में मृतका की मां का बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मृतका की मां ने बेटी की सहेली पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतका 24वर्षीय सत्यम कुमारी जो बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी । तीसरे सेमेस्टर की तैयारी कर रही थी। उसकी मां मनीता देवी निवासी कबेला, थाना परवत्ता, जिला खगड़िया (बिहार) ने सदर अस्पताल में पुलिस के समक्ष फर्दबयान दर्ज कराया। फर्दबयान में मनीता देवी ने बताया कि वे 1 जनवरी 2025 से अपनी बेटी के साथ देवघर के आदर्श कॉलोनी, बम्पास टाउन स्थित त्रिलोकी मंडल के मकान में किराये पर रह रही थीं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का एडमिशन गांव की ही एक लड़की नाजुक कुमारी ने कराया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.