लखनऊ, मार्च 18 -- केजीएमयू में लंबे समय से ए और एबी पॉजिटिव ग्रुप के खून की कमी चल रही है। ऐसे में मरीजों की तकलीफों को कम करने के लिए बुधवार को नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चन्द्रा ने बताया कि 11 नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। डॉ. तूलिका ने बताया कि नर्सिंग, मेडिकल समेत अन्य लोगों के सहयोग से खून की कमी से निपटने में मदद मिल रही है। काफी छात्राओं ने पहली बार रक्तदान किया। जो प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान भी लोग रक्तदान कर सकते हैं। फलाहार के बाद चार घंटे के भीतर रक्तदान कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...