सिमडेगा, अप्रैल 27 -- बानो, प्रतिनिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग क्षेत्र में अध्ययनरत छात्राओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं कानूनी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना। कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रेमानंदशील तोपनो, अधिवक्ता ओमकार प्रसाद एवं पीएलवी अशोक तिवारी ने छात्राओं को महिला अधिकार, कार्यस्थल पर सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा से संरक्षण, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में पेशेवर दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, भेदभाव या कानूनी समस्या की स्थिति में वे किस प्रकार विधिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं। क...