रांची, मार्च 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के नर्सिंग छात्रों ने बुधवार को छात्र नेता कुमार रौशन के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक संजय सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। छात्रों ने बताया कि पोस्ट बेसिक नर्सिंग (सत्र 2023-25) की पढ़ाई पूरी हो चुकी है, किंतु अब तक केवल प्रथम वर्ष की ही परीक्षा ली गई है। वहीं, बेसिक बीएससी (सत्र 2021-25) का पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बावजूद चौथे वर्ष की परीक्षा लंबित है। छात्रों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कोर्स की अवधि समाप्त होने के कारण उन्हें छात्रावासों से भी बाहर कर दिया गया है, जिससे उनके समक्ष रहने और पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया है। परीक्षा नियंत्रक ने जल्द परीक्षाएं आयोजित करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र वापस लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.