नर्सिंग कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
समस्तीपुर, मई 12 -- वारिसनगर। प्रखंड के मन्नीपुर स्थित नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। उन्होंने नर्सिंग छात्राओं से सेवा, सत्यनिष्ठा, परोपकार और अहिंसा जैसे नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की अपील की। जिला परिषद उपाध्यक्ष ठाकुर उदय शंकर ने कहा कि सेवा, समर्पण और सहानुभूति का दूसरा नाम नर्स है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में मो. रज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.