चम्पावत, फरवरी 17 -- चम्पावत। मुड़ियानी स्थित मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ नर्सिग कॉलेज में फ्रेशर पार्टी और नर्सिग ओथ सेरेमनी हुई। संस्थान के चेयरमैन डॉ.कृष्ण सिंह अधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मानव सेवा, नैतिकता और समर्पण की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.श्याम सिंह कार्की, प्राचार्य मनोज सकलानी, प्रशंसा सिंह, कनक पांडेय, योगेश जोशी, मनोज पचौली, लक्ष्मण बोहरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.