गुमला, मार्च 20 -- गुमला। विश्व यक्ष्मा दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नर्सिंग छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता, भाषण, शपथ ग्रहण और टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।क्विज प्रतियोगिता में आशा कुमारी ने प्रथम, नेहा स्वाती टोप्पो ने द्वितीय और राखी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में असिसन टोप्पो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीपीएमएस समन्वयक हरिशंकर मिश्रा एवं सुधांशु मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बताया गया कि पूरे जिले में यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को टीबी के प्रति जागरूक कर इसके रोकथाम की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.