बागपत, मार्च 10 -- खेकड़ा। कस्बे के एक नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राओं ने अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा किया। उन्होने कालेज में मानक के अनुरूप सुविधाएं ना होने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटकर कर धरना दिया। बाद में कालेज प्रशासन के शीघ्र समाधान के आश्वासन के बाद वे शांत हुए। कस्बे के एक नर्सिंग कालेज में मंगलवार सुबह छात्र छात्राएं कालेज प्रशासन के आफिस पर एकत्र हुए। उन्होने कालेज में सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कालेज में प्रवेश के समय घोषित मानकों का अभाव बना हुआ है। कालेज को भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता को लेकर भी सही जानकारी नही दी जा रही है। वे कालेज प्रशासन से बात करने गए तो उनको सही जवाब देने के बजाय कार्रवाई की धमकी दी गई। आक्रोशित छात्र छात्राओं ने कालेज गेट पर धरना दिया और समाधान ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.