रांची, दिसम्बर 12 -- मांडर, प्रतिनिधि। भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अंतर्गत सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कंदरी, मांडर में आयोजित दो दिनी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुक्रवार को शानदार समापन हुआ। शुक्रवार सुबह 10 बजे आयोजित मुख्य सत्र में अध्यक्ष छवि सिन्हा, सचिव नितिन परासर, शैक्षणिक सचिव दीपाली परासर, उप-प्राचार्या निहारिका श्रीवास्तव और डीन डॉ उपेन्द्र उपाध्याय सहित देश-विदेश से आए विशेषज्ञ मौजूद थे। सम्मेलन का मुख्य विषय ग्लोबल पर्सपेक्टिव्स एंड प्रैक्टिसेस इन ट्रांसफॉर्मिंग नर्सेस: वर्ल्डवाइड स्कोप एंड अपॉर्च्यूनिटीज था। डॉ रवीन्द्र एचएन (गुजरात) ने नर्सिंग के अंतर्राष्ट्रीय महत्व और वैश्विक अवसरों पर जानकारी दी, जबकि डॉ पीयूष वर्षा (बिहार) ने स्वास्थ्य टीम की चुनौतियों का उल्लेख किया। सम्मेलन में विजयश्री, अल्का कुमार...