इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- जसवंतनगर। चौधरी सुघर सिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के 9 छात्रों का अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में चयन हुआ है। कॉलेज परिसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड अपोलो अस्पताल की चयन टीम ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया में छात्रों ने अपने विषय ज्ञान, व्यवहारिक दक्षता, संचार कौशल और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। सफल अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। चयनित विद्यार्थियों में शिवानी कुशवाहा, दिव्या कुशवाहा, रोहित यादव, शिवानी यादव, अनु यादव, सपना यादव, आकांक्षा पाल, मेघा पाल और राधा यादव शामिल हैं। संस्थान के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान की मजबूत शैक्षणिक व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.