नर्सिंग कॉलेजों में मानकों के पालन की जांच होगी
पटना, सितम्बर 1 -- बिहार में नर्सिंग शिक्षा एवं प्रशिक्षण के लिए संचालित नर्सिंग कॉलेजों में निर्धारित मानकों के पालन की जांच होगी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने विभागीय अधिकारियों को जिला स्तर पर कमेटी गठित कर सभी नर्सिंग कॉलेजों का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में विभागीय सभागार में नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में बीएनआरसी पोर्टल, नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता एवं नर्सिंग मानव संसाधन में सुधार से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सिंग कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों को नियुक्त करने, समय से पाठ्यक्रम पूरा कराने और इंटरनल एसेसमेंट कराने के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.