लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बिना इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) से मान्यता प्राप्त संस्थानों को जीएनएम और बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई चल रही है। इस पर तत्काल पाबंदी लगाई जाए। संस्थानों को आईएनसी के मानकों पर कसा जाएगा।सोमवार को राजकीय नर्सेस संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर नियमानुसार कार्यवाही की मांग की है। महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि 22 मार्च 2026 को 1097 नर्सिंग अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिए। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नर्सिंग प्रोफेशन को नई दिशा देने की बात कही थी। नई शिक्षा नीति के तहत छात्र-छात्राएं नर्सिंग के साथ अन्य विषयों में भी अध्ययन कर सकते हैं। लेकिन उप्र में नर्सिंग शिक्षा की स्थिति चिंताजनक है। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई नर्सिंग कॉलेज बिना भारतीय नर्सिंग परिषद क...