गोपालगंज, मार्च 20 -- हथुआ। गुरुवार की शाम को अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ परिसर में स्थित पारा मेडिकल कॉलेज एवं एएनएम स्कूल हथुआ के छात्र-छात्राओं के लिए लैंप लाइटिंग कैपिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने लिया सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ.विरेन्द्र प्रसाद,अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रमेश राम,प्राचार्य मधुमिता शर्मा व अमित कुमार चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मंच का संचालन पीएमआई की छात्रा निधि कुमारी व छोटी कुमारी द्वारा किया गया। समारोह के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर सिविल सर्जन द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। मौके पर इमरान हुसैन,मंन्द्रकेश कुमार,मंजूषा कुमारी,न...