नर्सिंग के छात्रों से मारपीट, हवाई फायरिंग का आरोप, पुलिस से की शिकायत
हाथरस, जून 19 -- हाथरस। शहर के आगरा रोड गिजरौली स्थित प्रेम रघु नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के साथ कॉलेज के निकट कुछ लोगों द्वारा गुरुवार की दोपहर को मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रों ने हमलावरों पर तमंचा दिखाकर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। दोपहर हुई इस घटना के बाद पीड़ित छात्र कोतवाली सदर पहुंचे और पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शहर के आगरा रोड स्थित प्रेम रघु नर्सिंग कॉलेज के छात्र सुंदरम राय, हेमंत और अमित ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि वे गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे कॉलेज से बाहर आ रहे थे। यह भी पढ़ें- सरेराह दबंगई दिखाई, व्यापारी और उसके भाई को पीटा तभी दो बाइकों पर सवार छह अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।छात्रों का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.