रांची, मई 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। विद्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग अनगड़ा में सोमवार को निदेशक विद्या सिंह के नेतृत्व में कैपिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलप्रकाश नर्सिंग कॉलेज के निदेशक कुलदीप सिंह उपस्थित थे। इस दौरान एएनएम के 20 और जीएनएम के 60 प्रशिक्षु नर्सों का कैपिंग किया गया तथा सभी को बिना भेदभाव मानव सेवा करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह ने कहा कि नर्सिंग स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ है और नर्स समाज के अदृश्य नायक हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का बड़ा माध्यम है। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर रवीश कुमार, गणेश वर्मा, शिक्षक और प्रशासनिक कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...